फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटाकर 30 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
तहबरपुर। थाना क्षेत्र के मधसिया गांव के पास गुरुवार की दोपहर एक बाइक पर सवार तीन बदमाश दंपति को तमंचे से भयभीतकर उनके पास मौजूद 30 हजार रुपये लूट लिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश उसी तरफ फरार हो गए। जिधर से आए थे। दिन दहाड़े हुई लूट की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पीड़ितों से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

पीड़ित अल्ताफ अहमद पुत्र रमजान तहबरपुर थाने के मधसिया गांव के निवासी हैं। वह गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ बाजार गया था। स्टेट बैंक सोफीपुर की शाखा में मौजूद अपने खाते से उसने 30 हजार रुपये निकाला। अल्फात ने रुपये अपनी पत्नी को दे दिया। वह अपने पर्स में रख ली। इसके बाद दोनों बाइक पर बैठकर घर के लिए चल दिए। जैसे ही अल्ताफ की बाइक मधसिया गांव के दक्षिण पोखरे के पास पहुंची कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश मुंह बांधे हुए आए। अल्ताफ की बाइक रोकवाकर उसके कनपटी पर तमंचा सटा दिया। बदमाशों ने अल्ताफ को गोली मारने की धमकी देते हुए पत्नी का पर्स छीन लिया। जिसमें 30 हजार रुपये, पासबुक आदि रखा हुआ था। घटना को अंजाम देकर बदमाश उसी दिशा की ओर फरार हो गए। जिधर से भागे थे। अल्ताफ ने काफी दूरी तर बदमाशों का पीछा किया, पर कोई सफलता नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज आदि खंगालते हुए कार्रवाई का निर्देश एसओ तहबरपुर को दिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी
रानी की सराय। स्थानीय बाजार के पटेल नगर मुहल्ले में स्थित रेडिमेड कपड़ा और जनरल स्टोर की दुकान का ताला तोड़कर बुधवार की रात भीतर घुसे चोर नगदी सहित करीब एक लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन

रानी की सराय बाजार निवासी रजत चौरसिया की कस्बे के पटेल नगर मुहल्ले में जनरल स्टोर की दुकान है। इसके बगल में रानी की सराय थाने के गोपालपुर गांव निवासी मेवालाल सिंह की रेडिमेड कपड़ों की दुकान खोला है। बुधवार की रात चोर दोनों दुकानों का ताला तोड़कर रजत की दुकान से 14 सौ रुपये नगदी सहित करीब 50 हजार रुपये और मेवालाल की दुकान से 12 सौ रुपये नगदी सहित करीब 50 हजार रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें