अंबारी। फूलपुर क्षेत्र के सुदनीपुर, चमावा और पूरा गड़ेरिया गांव में शुक्रवार को चेकिंग अभियान के तहत 30 विद्युत उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। वहीं 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा कराया गया है। मौके पर 1.23 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई।
तहसील मुख्यालय सुदनीपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विद्युत बकायेदारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 30 उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई की गई। वहीं बाईपास से विद्युत चोरी करने वाले 14 उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस मौके पर आशीष कुमार, विपिन पाल, सिकन्दर, राजकुमार, रामअवध उपस्थित रहे। संवाद
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद