फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गन्ना किसानों को 5.39 करोड़ किया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव को गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों के बकाया का 5.39 करोड़ रुपये प्रबंध तंत्र ने भुगतान कर दिया। मकर संक्रांति से पहले बकाया भुगतान होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। मिल को 15 दिसंबर तक गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों का पूरा भुगतान उनके खाते में पहुंच गया है।
विज्ञापन

चीनी मिल प्रबंधन द्वारा वर्तमान पेराई सत्र का गन्ना मूल्य बकाया का भुगतान दूसरी बार किया गया है। 4498 किसानों का 10 करोड़ 93 लाख भुगतान हुआ है। अब तक चीनी मिल काे लगभग 12 हजार किसानों ने गन्ना आपूर्ति की है। शासनादेश है कि गन्ना आपूर्ति करने के वाले किसानों का 14 दिन के भीतर भुगतान कर दिया जाय।
इस शासनादेश का पालन शायद पहली बार होता नजर आ रहा है। इससे पहले 10 दिसंबर तक का भुगतान पांच करोड़ 54 लाख रुपये किया गया था। समय से किसानों को भुगतान मिलता रहे तो उनकी आर्थिक समस्या का समाधान होता रहेगा। इस संबंध में जीएम डाॅक्टर नीरज कुमार ने बताया कि 2587 किसानों का 15 दिसंबर तक का 5 करोड़ 39 लाख रुपये भुगतान कर दिया गया। किसान साफ सुथरा गन्ना ही आपूर्ति करें।

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें