फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: स्टेट पैरालंपिक प्रतियोगिता में 3 खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बरेली में आयोजित 7वीं स्टेट पैरालंपिक प्रतियोगिता में जनपद के तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के साथ कुल छह मेडल जीते। बरेली से आने के बाद जिला पैरालंपिक कमेटी द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बरेली में आयोजित प्रतियोगिता में आजमगढ़ से सात पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। टीम का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी व जिला पैरालंपिक कमेटी के सचिव अजय कुमार मौर्य ने किया।
जिला पैरालंपिक कमेटी के अध्यक्ष सौरभ राय ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में छह मेडल हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। बताया कि 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में अल्ताफ अहमद कांस्य पदक, लंबी कूद पुरुष वर्ग में अल्ताफ अहमद स्वर्ण पदक, 100 व 200 मीटर दौड़ महिला वर्ग में बिट्टू यादव कांस्य पदक, लंबी कूद में बिट्टू यादव रजत पदक, जैवलिन थ्रो पुरुष वर्ग में ओम प्रकाश चौहान स्वर्ण पदक जीता। जनपद के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर एडीएम आजाद भगत सिंह, एसपी ग्रामीण चिराग जैन, जिला दिव्यांग अधिकारी शशांक सिंह, विजय शंकर यादव, डॉ. डीपी राय, डॉ. अनूप यादव, अजेंद्र राय आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें