फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत, 12 झुलसे, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले मेंं बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं भट्ठा मजदूर समेत 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अहरौला, सरायमीर व मेंहनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के रेडहा गावं निवासी संजू (23) मां के साथ भूसा लेने के लिए खेत में गई थी। तभी अचानक बिजली गिरी। इससे वह झुलस गई।आसपास के लोग शोर सुनकर पहुंचे और संजू को तुरंत अहरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजू तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। सरायमीर प्रतिनिधि के मुताबिक, दीदारगंज थाना क्षेत्र के बैरिडीह गांव निवासी जाकिर (65) बृहस्पतिवार को अपनी बेटी से मिलने के लिए नोनारी कंकाली बस्ती जा रहे थे। जैसे ही वह छित्तेपुर बाजार में पहुंचे तभी बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार मेंहनगर कस्बे के वार्ड नंबर-8, जवाहर नगर निवासी संदीप पांडेय (35) गांव के पश्चिमी सिवान में पोखरे के पास कर्मकांड करा रहे थे। दोपहर में अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से संदीप की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि नाती प्रवेश यादव, आजाद यादव व अवधेश यादव को मेंहनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पटना अहियाई गांव निवासी कोमल शर्मा व सुनील शर्मा को हल्की चोट आईं जो अपने घर चले गए। पवई प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के आजमगढ़ और अंबेडकर नगर की सीमा पर सेहरी गांव में आरएसवाई ईंट भट्ठा संचालित है। बृहस्पतिवार की सुबह बादल चमक के साथ ही गरज भी रहे थे। इस दौरान भट्ठा पर काम कर रहे मजदूर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। जिसके चलते भट्ठा पे काम कर रहे मजदूर रेशमा देवी (35), लक्ष्मी देवी (15), मनीषा (55), रामबेरी(40), विजयपाल(30), पूनम (25) व कविता (5) झुलस गईं। सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें