अन्य प्रांतों और राज्यों से आ रहे लोग स्वास्थ्य परीक्षण के लिए खड़े।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मंगलवार की सुबह छह बजे से बुधवार की सुबह छह बजे तक कुल 2964 प्रवासी श्रमिक और यात्री रोडवेज परिसर पहुंचे। सभी की मेडिकल जांच के बाद लंच देकर शेल्टर होम भेजा गया फिर वहां से उनका नाम पता नोट कर होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया।
प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम ने बताया कि मंगलवार की सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ पर 1638 प्रवासी मजदूर व छात्र आए। इनमें दो छात्र एवं 1636 प्रवासी मजदूर व उनके परिवार के सदस्य हैं। वहीं मंगलवार की शाम छह बजे से बुधवार की सुबह छह बजे तक 1326 प्रवासी मजदूर आए। सभी को ब्रेकफास्ट व लंच पैकेट उपलब्ध कराया गया। फिर मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके बाद उन्हें संबंधित तहसील मुख्यालयों के शेल्टर होम पर भेजा गया जहां पर उनका पूर्ण विवरण दर्ज करने के बाद राशन किट देकर होम क्वारंटीन में भेज दिया गया। वहीं डीएम एनपी सिंह ने बताया कि लाक डाउन की अवधि में 26 मई तक विभिन्न प्रदेशों और जनपदों से ट्रेनों के जरिए कुल 47913 प्रवासी मजदूर और यात्री आजमगढ़ आए।
रोडवेज पर जानकारी के अभाव में भटकते लोग।- फोटो : AZAMGARH