निजी बस से कोलकता से आए लोग रोडवेज बवाली मोड़ से अपने घरों को जाते।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिले में प्रवासी श्रमिकों के आने का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा। बस व ट्रेन से जिले में 2951 प्रवासी श्रमिक पहुंचे। वहीं ट्रक, टेलर व अन्य साधनों से भी प्रवासियों के आने का क्रम जारी है। इनकी संख्या भी हजारों में ही होगी।
प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम ने बताया कि 25 मई को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक कुल 1773 प्रवासी मजदूर बसों के माध्यम से रोडवेज पर पहुंचे। वहीं 25 मई की शाम से 26 मई की सुबह छह बजे तक 1117 प्रवासी मजूदर आए। इन मजदूरों में सर्वाधिक महाराष्ट्र से हैं। सभी प्रवासी श्रमिकों की रोडवेज पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की और सभी को शेल्टर होम भेजा गया, जहां उनके रिकार्ड आदि दर्ज करने के साथ ही राशन किट आदि उपलब्ध कराया गया। एडीएम वित्त राजस्व गुरु प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली से मऊ जा रही ट्रेन से आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर कुल 61 प्रवासी उतरे। सभी की जांच कराने के साथ ही शेल्टर होम भेज कर क्वारंटीन करा दिया गया।
रोडवेज पर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए खड़े प्रवासी।- फोटो : AZAMGARH
विभिन्न राज्यों से आए लोग रोडवेज पर जांच के लिए अपनी बारी का इंतजार करते।- फोटो : AZAMGARH