अहरौला। लेदौरा और पारा गांव में पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार की सुबह दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें मनबढ़ों ने पीटकर एक ग्राम प्रधान सहित छह लोगों को घायल कर दिया। सभी को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।
घायलों में प्रभावती देवी, रेखा, उषा, पिंकू और महेंद्र गोंड हैं। यह लोग अहरौला थाने के पारा गांव के निवासी हैं। इनकी पड़ोसी से रंजिश चलती है। मंगलवार की सुबह मनबढ़ों ने मारपीटकर इन सभी को घायल कर दिया। इसी क्रम में लेदौरा गांव के प्रधान चंद्रजीत निषाद मंगलवार की सुबह कहीं जा रहे थे। रंजिश के चलते विपक्षियों ने प्रधान पर हमलाकर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अहरौला संदीप यादव ने बताया कि मारपीट के दोनों मामलों की सूचना मिली है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।