आजमगढ़। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 29 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत अहरौला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में एक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
अहरौला थाना क्षेत्र के समसाबाद गांव निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र रामदवर ने अहरौला थाने पर लिखित तहरीर दिया। आरोप था कि उसे विद्यालय में कलर्क के पद नौकरी दिलाने के नाम पर अहरौला थाना क्षेत्र के शम्भूपुर गहजी गांव निवासी सिद्धार्थ सिंह उर्फ हैप्पी ने एक लाख 50 हजार रुपये की मांग की। लेकिन पीड़ित ने इतने पैसे एक साथ देने में असमर्थता जताई। इसके बाद पीड़ित ने 29000 रुपये दिए। जिसमें कुछ आनलाइन और कुछ नगद दिये थें। बहुत समय बीत जाने के बाद जब उसने पूछताछ की तो आनाकानी करने लगे। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।