फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नपं फूलपुर के 2855 घरों को जनवरी से मिलेगा नल से जल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पंचायत फूलपुर के 8.16 करोड़ की पेयजल परियोजना का 70 फीसद काम पूरा हो चुका है। आगामी 31 दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद कस्बा के 2855 घरों को जनवरी से नल से जल मिलने लगेगा।
विज्ञापन


कस्बा में बढ़ती आबादी के साथ ही मकान भी बढ़ गए हैं। शत प्रतिशत घरों को नल से जल पहुंचाने के लिए जल निगम नगरीय ने 8.61 करोड़ की पेयजल परियोजना का डीपीआर बनाया था। मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम भी शुरू हो गया है। जल निगम के अधिशासी अभियंता जियाउल हक ने बताया कि इस धनराशि से 25 किमी पाइप लाइन बिछाकर कस्बा के 2855 घरों को हाउस कनेक्शन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो ओवरहेड टैँक में से एक का निर्माण पूरा हो चुका है जबकि दूसरे का निर्माण 50 प्रतिशत तक हो चुका है। इसके अलावा चार में से तीन नलकूपों की भी स्थापना हो चुकी है जबकि एक नलकूप का काम अभी बाकी है। आगामी 31 दिसंबर तक काम पूरा कर जनवरी से पानी की आपूर्ति शुरू करने का लक्ष्य है।

00
920 दिए गए हाउस कनेक्शन

अधिशासी अभियंता ने बताया कि नगर पंचायत में 25 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाकर कुल 2855 हाउस कनेक्शन दिए जाने हैं। इसमें से अब तक 15 किलोमीटर पाइप लाइन पड़ चुकी है और 920 हाउस कनेक्शन भी हो चुके हैं। कस्बा मेें पहले से बनी एक पुरानी टंकी के मरम्मत का काम भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


00
नगर पंचायत फूलपुर में पेयजल परियोजना का 70 फीसद काम पूरा हो चुका है। बाकी का काम आगामी दिसंबर माह तक पूरे कर लिए जाएंगे। इसके लिए ठेकेदारों को भी निर्देशि दिया जा चुका है। कस्बा में जनवरी पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। जियाउल हक, अधिशासी अभियंता जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें