फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कंपोजिट ग्रांट के 2.83 करोड़ जारी, चमकेंगे 2661 परिषदीय स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग के 2661 परिषदीय विद्यालयों की रंगाई-पुताई और मरम्मत कराने की राह आसान हो चुकी है। बारिश खत्म होते ही शासन की ओर से कंपोजिट ग्रांट जारी कर दिया गया है। पहली किस्त में कंपोजिट ग्रांट की 25 प्रतिशत धनराशि के रूप में 2.83 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। इस धनराशि से परिषदीय विद्यालयों में कराए गए कार्यों और खर्च का ब्योरा 30 नवंबर तक प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों की रंगाई-पुताई, मरम्मत सहित रख-रखाव से संबंधित अन्य कार्यों के लिए कंपोजिट ग्रांट का प्रावधान किया गया है। शिक्षण सत्र 2024-25 में जिले के 1724 प्राथमिक, 458 उच्च प्राथमिक व 524 कंपोजिट विद्यालयों में से पीएम श्री विद्यालय के रूप में चयनित 45 विद्यालयों को छोड़कर 2661 विद्यालयों के लिए शासन की ओर से कंपोजिट ग्रांट से 11 करोड़ 34 लाख 21 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
स्वीकृत धनराशि में से पूर्व में विद्यालयों को 21 लाख 28 हजार 800 रुपये जारी किए गए थे। शेष बचे रुपये में से 25 प्रतिशत धनराशि यानी दो करोड़ 83 लाख 55 हजार 300 रुपये जारी किए गए हैं। इससे विद्यालयों में रंगाई-पुताई से लेकर जरूरी उपकरण की खरीद हेडमास्टर कर सकेंगे।
विज्ञापन


पांच श्रेणी में बांटकर विद्यालयों को भेजी जाती है कंपोजिट ग्रांट
आजमगढ़। कंपोजिट ग्रांट की धनराशि विद्यालयों को पांच श्रेणी में बांटकर भेजी जाती है। जिस विद्यालय में छात्र संख्या एक से 30 है, वहां 25 हजार, 31 से सौ बच्चों की संख्या पर 25 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसी तरह 101 से 250 बच्चों पर 50 हजार दिए जाते हैं। 251 से 1000 बच्चों पर 75 हजार और 1000 से अधिक बच्चों पर एक लाख रुपये की धनराशि विद्यालयों के खाते में भेजी जाती है।
कंपोजिट ग्रांट में 25 प्रतिशत धनराशि जारी हुई है। इसी दर से विद्यालयों में भेजने की तैयारी की जा रही है। इससे विद्यालयों में जरूरी कार्य कराए जाएंगे।- मनोज कुमार मिश्रा, एडी बेसिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें