फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लाल-नीली बत्ती लगाकर घूम रहे 28 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कार में लाल-नीली बत्ती और सायरन लगाकर घूमने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चला दिया है। बुधवार को ऐसे वीआईपी बने घूम रहे 28 वाहन चालकों के चालान किए गए। इसी तरह पुलिस के कलर्स का प्रयोग करने वाले भी कार्रवाई की जद में आ गए। 11 जून से अब तक ऐसे 580 वाहनों के चालान हुए हैं। उक्त जानकारी एसपी यातायात विवेक त्रिपाठी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 11 जून से विशेष अभियान चलाकर यातायात पुलिस और थाना पुलिस ने जिलेभर में 580 वाहनों के चालान किए गए हैं। उक्त वाहन स्वामियों से अब तक कुल 54000 रुपये शमन शुल्क जमा कराए गए। एसपी यातायात ने बताया कि बुधवार को 300 वाहनों की जांच में 28 वाहनों पर अवैध रूप से लाल, नीली बत्ती, उत्तर प्रदेश सरकार, भारत सरकार, पुलिस कलर अपने वाहन में लगाए हुए थे। जबकि यह करना अनधिकृत है।
बताया कि पुलिस वाहन चालकों को और मुख्य चौराहे तिराहे पर लोगों को जागरूक भी कर रही है। जिससे नियमों का पालन पूरी तरह किया जा सके। नियमों का उल्लंघन करने में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हुए हैं। इसी क्रम में अभियान लगातार चल रहा है। यह अभियान 25 जून तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें