आजमगढ़। अक्सर शराब की दुकानों के इर्द गिर्द शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। इसे देखते हुए पुलिस की ओर से आपरेशन सुरूर चलाया गया है। इसी क्रम में जिले में पांच दिन चले अभियान 267 शराबी पकड़े जा चुके हैं।
जिले की शराब पीने के बाद होने वाली मारपीट के साथ ही छेड़खानी की घटनाओं को लेकर पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। शराब की दुकानों से शराब खरीदकर बहुत से लोग दुकान के आसपास ही बैठकर उसका सेवन करते हैं। इसके कारण अक्सर यहां घटनाएं होती रहती हैं। इसे लेकर पुलिस की ओर से आपरेशन सुरूर का संचालन किया जा रहा है। पुलिस की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत ऑपरेशन सुरूर शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत जनपद में चार दिन हुई कार्रवाई में कुल 267 शराबी शराबी पकड़े जा चुके हैं। इनके खिलाफ पुलिस की ओर से नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है।
अब तक हुई कार्रवाई
दिन पकड़े गए शराबी
30 सितंबर 44
29 सितंबर 117
28 सितंबर 40
27 सितंबर 62
मिशन शक्ति अभियान के तहत शोहदों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आपरेशन सुरूर किया गया है। इसका मकसद खुले में शराब पीने पर रोक लगाना है। यह अभियान हमारा चलता रहता है। जब तक लोग खुले में शराब पीना बंद न कर दें। 9 डाॅ. अनिल कुमार, एसपी