बलरामपुर। गर्मी में मौसमी बीमारियों का दायरा बढ़ गया है। इसमें डायरिया के मरीजों की संख्या ज्यादा है। रविवार को सभी सीएचसी और पीएचसी पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में आयुष्मान भव योजना के तहत विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज किया। इस दौरान 2628 मरीजों ने इलाज कराया।
जिले में 70 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला आयोजित किया गया। सर्दी, जुकाम स्वास्थ्य व बुखार के सर्वाधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें सबसे अधिक सर्दी, जुकाम, बुखार के सर्वाधिक पीड़ित मरीज थे। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 70 केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले का सफल बनाने के लिए 102 डॉक्टर व 316 पैरा मेडिकल स्टाफ को ड्यूटी लगाई गई थी। स्वास्थ्य मेले में इलाज के लिए 1129 पुरुष, 1075 महिला व 424 बच्चों का पंजीकरण हुआ था। सभी मरीजों को जांच के बाद उचित सलाह व जरूरी दवाएं आदि उपलब्ध कराई गईं। इस बार के मेले में मौसमी बीमारी सर्दी, जुखाम, बुखार के सर्वाधिक मरीज आए। सभी को बताया गया कि सर्दी, जुकाम या फिर बुखार होने पर तत्काल चिकित्सक से सलाह लेकर ही दवा का सेवन करें।