फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी के नाम पर 2.61 करोड़ की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र की सोना देवी ने पेट्रोल पंप में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी देने के नाम पर 2.61 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी के शिकायत प्रकोष्ठ में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने वाराणसी निवासी पति-पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार वाराणसी जिले के कैंट थाना क्षेत्र के विंध्यवासिनी नगर, अर्दली बाजार निवासी कुसुम सिंह पत्नी विजयपाल सिंह हिंदुस्तान पेट्रोलियम की अधिकृत रिटेल आउटलेट डीलर हैं।
वह आजमगढ़–सठियांव मार्ग पर स्थित ग्राम बैठौली में मेसर्स आरआर फ्यूल पॉइंट नामक पेट्रोल पंप का संचालन करती हैं। कुसुम सिंह और उनके पति विजयपाल सिंह परिचित होने के कारण उन पर विश्वास था। उन्होंने बताया कि मार्च 2023 में कुसुम सिंह और विजयपाल सिंह ने बताया था कि उनका एचपीसीएल पर 80 से 83 लाख रुपये उनका बकाया है, जिसके चलते तेल की सप्लाई बंद हो गई है और पंप की नीलामी की स्थिति आ गई है।
विज्ञापन

उन्होंने पीड़िता को पेट्रोल पंप में 50 प्रतिशत का हिस्सेदार बनाने का प्रस्ताव दिया। पीड़िता ने बताया कि दोनों के झांसे में आकर उसने अलग-अलग तिथियों पर नकद और बैंक के माध्यम से 2.61 करोड़ रुपये कुसुम सिंह और विजयपाल सिंह को दे दिए। इसमें 1,10,26,000 रुपये नकद तथा शेष धनराशि पीड़िता, उसके ससुर, देवर और परिचितों के खातों से ट्रांसफर की गई थी।
इसके बाद पार्टनरशिप डीड तैयार कराकर हस्ताक्षर कराए गए, लेकिन एचपीसीएल से अनुमोदन के नाम पर लगातार धन की मांग की जाती रही।
पीड़िता का कहना है कि इतनी बड़ी रकम देने के बावजूद एचपीसीएल के बकाये का पूरा भुगतान नहीं किया गया और अक्टूबर 2025 में तेल की सप्लाई फिर बंद हो गई।
इससे पेट्रोल पंप का संचालन पूरी तरह ठप हो गया। जब पीड़िता ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया।
थानाध्यक्ष सिधारी आरके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कुसुम सिंह और विजयपाल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें