फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

258 की रिपोर्ट बताएगी जनपद में कोरोना की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला प्रशासन के पैरामीटर पर शासन जनपद के कुछ हिस्सों में 20 अप्रैल के बाद कुछ शर्तों के साथ छूट प्रदान कर सकता है। ये पैरामीटर तय तो जिला प्रशासन करेगा, लेकिन इसकी स्थिति तय करेगी अभी तक की 258 पेंडिग और विशेष सावधानी क्षेत्र में चिह्नित लोगों के भेजे जाने वाले सैंपल की रिपोर्ट। इन रिपोर्ट के आधार पर ही तय होगा कि जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण की क्या स्थिति है। इसका परिदृश्य साफ होने के बाद ही जिला प्रशासन सेफ स्थानों को चिहिन्ति कर उनकी रिपोर्ट शासन को भेजेगा। शासन की अनुमति के बाद इन क्षेत्रों में सशर्त छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद से अभी तक कुल 388 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसमें 130 की रिपोर्ट मिल चुकी है। अभी तक कोरोना के छह पाजीटिव मरीज पाए जा चुके हैं जो मुबारकपुर के चक सिकठी के हैं। वहीं 124 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 258 लोगों की रिपोर्ट अभी पेंडिंग हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से चिह्नित विशेष सावधानी क्षेत्र के पहले चरण के सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। इसमें डेढ़ लाख से अधिक लोगों का सर्वे हुआ है। पहले चरण में नगर पालिका आजमगढ़, सभी नगर पंचायतों के साथ ही 22 सघन आबादी वाले गांवों जहां बाहरी लोगों का आना-जाना ज्यादा था उनका सर्वे हो चुका है। बृहस्पतिवार से स्वास्थ्य विभाग की टीम रैंडम आधार पर यहां चिहिन्न बाहरी लोगों और बीमारों आदि का सैंपल लेकर भेजेगी। इसके साथ ही 17 अप्रैल से दूसरे चरण में 31 ग्रामीण बाजारों में सेर्वे का कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद इनकी भी रैंडम आधार पर सैंपलिंग की जाएगी। इन सभी की रिपोर्ट आने के बाद लगभग पूरे जनपद में कोराना संक्रमण का परिदृश्य साफ हो जाएगा। इसी आधार पर जिला प्रशासन अपना पैरामीटर फिक्स कर सेफ स्थानों का चयन करेगा और अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेगा। इसके बाद सेफ स्थानों पर कुछ छूट दी जा सकेगी।
145 सैंपल तय करेंगे मुबारकपुर स्थिति
आजमगढ़। मुबारकपुर के चक सिकठी हॉटस्पॉट है। पिछलों दो दिनों में यहां 145 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। ये ऐसे लोग हैं जिन्हें कस्बे और तीन किमी के दायरे में सर्वे कर चिह्नित किया गया था। इसमें कुछ बाहर से आए लोग हैं तो कुछ विभिन्न बीमारियों से ग्रसित लोग हैं। इसके साथ ही नयारपुरा मरीज को नजदीकी संपर्क के लोग भी शामिल हैं। इन सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद मुबारकपुर की स्थिति भी साफ हो जाएगी। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि मुबारकपुर के साथ ही जनपद के विभिन्न क्षेत्र से सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इस रिपोर्ट से ये स्पष्ट हो जाएगा कि कोराना किस स्टेज में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें