फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सत्यापन में मिले 2.57 लाख डुप्लीकेट वोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डुप्लीकेट मतदाताओं की तस्वीर सत्यापन अभियान में साफ हो रही है। बूथ स्तर पर चल रहे इस अभियान में जिले के दो लाख 57 हजार 944 वोटर डुप्लीकेट पाए गए हैं। अभी भी 36 हजार 200 वोटरों का स्थलीय सत्यापन बाकी है।
विज्ञापन

इसके बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। शहर, कस्बा व गांवों में दो-दो जगह मतदान करने वालों के नाम उजागर हो रहे हैं। इन वोटों को सूची से हटाया जा रहा है।
अक्तूबर में शासन स्तर से ग्राम पंचायतों में डुप्लीकेट वोटरों का चिह्नांकन आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के जरिए किया गया था। इसमें जिले के 800775 मतदाताओं के डुप्लीकेट होने की आशंका जताई गई थी।
ऐसे में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में इन वोटरों का बीएलओ के जरिए स्थलीय निरीक्षण कराते हुए सत्यापन शुरू किया गया था। यह अभियान अभी चल ही रहा है।
विज्ञापन

अभी तक जिले में इन चिह्नित वोटरों में 556631 वोटर वैध पाए गए हैं जबकि दो लाख 57 हजार 944 वोटर डुप्लीकेट पाए गए हैं। इनके नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। इन नामों में खास बात यह निकलकर आई है कि ये दो जगहों पर मतदान कर रहे थे।
वहीं कुछ मतदाताओं की पहले ही मौत हो चुकी थी। इन्हें सूची से हटाया ही नहीं गया था। अभी 36 हजार 200 वोटरों संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन बाकी है। निर्वाचन आयोग की ओर से जिन ब्लॉकों में डुप्लीकेट वोटरों की आशंका जताई गई थी।
वहां पर ही ये डुप्लीकेट मतदाता निकले हैं। चल रहे सत्यापन में सबसे ज्यादा डुप्लीकेट मतदाता पल्हनी, ठेकमा, पवई, हैरया, महाराजगंज मुहम्मदपुर, रानी की सराय अजमतगढ़ ब्लॉक के गांवों में निकले हैं। यहां पर कुछ गिनी चुनी पंचायतों में भी ये मतदाता बहुतायत में निकले हैं। कस्बा व सटे हुए गांवों में दो जगह का वोटर होना पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें