फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नो हेलमेट, नो पेट्रोल अभियान में 2500 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में नो हेलमेट, नो पेट्रोल अभियान को सफल बनाने में परिवहन विभाग की टीम व यातायात पुलिस की पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। बिना हेलमेट के पेट्रोल भराने पंप पर आने वाले बाइक सवारों का चालान किया जा रहा है। एक सितंबर से अब तक करीब 2500 वाहनों का चालान किया जा चुका है। वहीं, सोमवार को बिना हेलमेट चल रहे 150 वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव के नेतृत्व में टीमें पेट्रोल पंपों पर चेकिंग कर जागरूक करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन

जनपद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शासन ने एक सितंबर से विशेष जागरूकता अभियान शुरु किया है। इसके तहत परिवहन विभाग व यातायात विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट-नो फ्यूल नियम का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पेट्रोल पंप संचालकों और लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें