फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कूड़े में लगी आग से 250 केवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय बाजार में जमीन पर रखे ट्रांसफाॅर्मर के पास शुक्रवार की रात करीब एक बजे कूड़े के ढेर में आग लग गई। आग की जद में आने से 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे बाजार और गांव के लगभग तीन सौ घरों की आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार की शाम सात बजे तक ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला जा सका।
विज्ञापन

बरदह बाजार में करीब 15 वर्षों से जमीन पर ट्रांसफाॅर्मर से बिजली की आपूर्ति होती है। ट्रांसफाॅर्मर के आसपास फैले कूड़े में रात में आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना उपकेंद्र को दी तो बिजली आपूर्ति बंद की गई। लाइनमैन ने जांच की तो पता चला कि 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हो चुका है। क्षेत्र के हेमंत तिवारी, प्रेम, सोनू, छबिले मोदनवाल, अब्बास अंसारी, चंद्रेज राम, लुद्दुर ने का कहना था कि जब तक ट्रांसफाॅर्मर के पास से कूड़े का ढेर नहीं हटाया जाएगा, तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। इस संबंध में अवर अभियंता आतिश कुमार यादव ने बताया कि अराजकतत्वों ने कूड़े में आग लगा दी थी, जिससे ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें