वहीं, एक दूकान का ताला तोड़कर चोर भीतर घुस ही रहे थे कि लोगों के जगने की आहट मिलने पर वे भाग गए। रविवार की सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी।
पीड़ितों में गंभीरपुर थाने के मंगरावा गांव निवासी अब्दुल्ला की बिंद्रा बाजार में वेस्टर्न मनी ट्रांसफर और ट्रेवल एजेंसी है। जबकि इसी से सटे कमरे में गंभीरपुर थाने के मुजफ्फरपुर गांव निवासी अलीमुद्दीन की रेडिमेड कपड़े की दूकान हैं।
शनिवार की रात बाजार में सुनसान माहौल पाकर चोर इन दोनों की दूकानों का ताला तोड़कर भीतर घुस गए। अब्दुल्ला की दूकान से 25 हजार रुपये नगद और अलीमुद्दीन की दूकान से तीन हजार रुपये चुरा ले गए।
इन दोनों लोगों की दुकान से सटे कमरे में गंभीरपुर थाने के गौरी गांव निवासी शाहनवाज आलम किराने की दूकान खोले हुए हैं। चोर शाहनवाज की दूकान का ताला तोड़ दिए।
इसी बीच, लोगों के जगने की आहट मिलने पर वे भाग गए। चोरों को पकड़ने के लिए बाजार के लोगों शोर मचाते हुए घेरेबंदी की, लेकिन वे फरार हो गए।
थानाध्यक्ष गंभीरपुर केडी त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।