फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी हत्थे चढ़ा, गैंगस्टर में था वांछित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली में हुई एक हत्या में वांछित 25 हजार के इनामी अपराधी को पुलिस ने शुक्रवार को निहोरगंज बाजार से गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। पकड़ा गया अभियुक्त गैंगेस्टर एक्ट में भी वांछित था।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली के अहिरौली खीजीरपुर गांव निवासी श्याम लाल राजभर ने 30 मई 2004 को तहरीर दी कि कल्पू उर्फ कल्पनाथ राजभर पुत्र तुलसी राजभर अपने आठ अन्य सहयोगियों के साथ रामबचन पुत्र विक्रम व देवलास पुत्र सरजू की गोली मार कर हत्या कर दी थी और उनकी लाइसेंसी बंदूक छीन ले गए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया और आठ आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। जबकि कल्पू उर्फ कल्पनाथ पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। उस पर एसपी के निर्देश पर गैंगेस्टर एक्ट लगाने के साथ ही 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया। देवगांव कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को वांछित अभियुक्त कल्पू उर्फ कल्पनाथ को मुखबिर की सूचना पर निहोरगंज बाजार से गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। 17 वर्षों से कल्पू फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें