फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तीन दिनों में ढाई लाख महिलाओं ने की रोडवेज बसों से मुफ्त यात्रा

विज्ञापन
रोडवेज बस खड़ी होते भर गई एसी बस। संवाद
विज्ञापन
रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं और उनके सहयात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई निःशुल्क बस यात्रा सुविधा का आजमगढ़ मंडल में बड़ी संख्या में लाभ उठाया गया।
विज्ञापन

बलिया, बेल्थरा, मऊ, दोहरीघाट, आजमगढ़, अंबेडकरनगर और शाहगंज समेत मंडल के सभी सात डिपो के अंतर्गत तीन दिनों में करीब ढाई लाख महिलाओं एवं उनके सहयात्रियों ने तीन करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की निःशुल्क यात्रा की।
क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज मनोज बाजपेई ने बताया कि 27 अगस्त को सातों डिपो के अंतर्गत 40,835 महिलाओं एवं सहयात्रियों ने निःशुल्क यात्रा की। इस दौरान यात्रा का किराया मूल्य करीब 36 लाख 10 हजार रुपये रहा।
विज्ञापन

इसी तरह 28 अगस्त को करीब 97 हजार महिलाओं एवं सहयात्रियों ने रोडवेज बसों से निःशुल्क यात्रा की, जिसका किराया मूल्य लगभग एक करोड़ 17 लाख रुपये रहा। वहीं 29 अगस्त की रात 12 बजे तक अनुमानित 88 हजार महिलाओं एवं सहयात्रियों ने निःशुल्क यात्रा की, जिसका किराया मूल्य करीब एक करोड़ 46 लाख रुपये रहा।
इस प्रकार 27 से 29 अगस्त तक तीन दिनों में कुल करीब ढाई लाख महिलाओं एवं उनके सहयात्रियों को निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ मिला। तीन दिनों में माफ किए गए किराये का कुल मूल्य तीन करोड़ रुपये से अधिक रहा। रक्षाबंधन पर सरकार की इस पहल से महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

निःशुल्क यात्रा का लाभ उठाने वाली महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना भाई मानते हुए उनके प्रति आभार जताया। महिलाओं ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर मायके जाने और अपने भाई-बहनों से मिलने के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा बहनों के लिए बड़ा उपहार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें