फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज-आजमगढ़ स्टेट हाईवे के लिए मिले 25 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रयागराज-जौनपुर-आजमगढ़ स्टेट हाइवे को फोरलेन में परिवर्तित करने का काम धन की वजह से प्रभावित हो रहा था। धनराशि जारी करने के लिए डीएम ने सचिव पीडब्ल्यूडी से बात की थी। इसके बाद शासन की ओर से 25 करोड़ की और धनराशि जारी कर दी गई है। इससे निर्माण में तेजी आएगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से प्रयागराज-जौनपुर-आजमगढ़ स्टेट हाईवे को फोरलेन में परिवर्तित कराया जा रहा है। इसका लगभग 45-46 किमी का हिस्सा आजमगढ़ में पड़ता है। पीडब्ल्यूडी की ओर से इसका कार्य कराया जा रहा है। फोरलेन में परिवर्तित करने के लिए शासन की ओर से 414.57 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। इसमें शासन की ओर से 165.82 करोड़ की धनराशि जारी की जा चुकी थी। धन की कमी से कार्य प्रभावित हो रहा था। डीएम ने सचिव पीडब्ल्यूडी एवं जनपद के नोडल अधिकारी से बात कर निर्माण में तेजी लाने के लिए धनराशि जारी करने की मांग की थी। इसके बाद शासन की ओर से 25 करोड़ की धनराशि और जारी कर दी गई है। धनराशि मिलने के बाद कार्य में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें