फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से पैरोल पर रिहा हुए 25 सजायाफ्ता बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण के चलते जेल में बंद 65 साल या अधिक के पुरुष व 50 साल या अधिक के महिला सजायाफ्ता बंदी को रिहा किए जाने का सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दिया था। इसके अनुपालन के क्रम में जिला कारागार में बंद 25 सजायाफ्ता बंदियों को शनिवार को रिहा किया गया।
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर शासन ने जेल प्रशासन से जिला कारागार में बंद सजायाफ्ता बंदियों की सूची तलब किया था। इस सूची में 65 साल या अधिक के पुरुष व 50 साल या इससे अधिक के महिला बंदियों की सूची मांगी गई थी। ताकि ऐसे बंदियों को कोरोना संक्रमण को देखते हुए रिहा किया जा सके। शासन के निर्देश पर कुछ दिनों पूर्व ही कमेटी ने ऐसे बंदियों को चिह्नित करने की कवायद की थी। कमेटी में जिलाधिकारी, एसपी, वरिष्ठ जेल अधीक्षक के अलावा जेलर शामिल थे। जिला कारागार में 65 साल से अधिक आयु वर्ग के लगभग चार दर्जन कैदी है। जिसमें से 25 को रिहा किए जाने के लिए कमेटी ने चिह्नित किया और सूची शासन को प्रेषित किया। शासन के निर्देश पर शनिवार को इन बंदियों को जेल से रिहा किया गया। इसमें 10 महिलाएं व 15 पुरुष शामिल हैं। इन सभी बंदियों को पैरोल पर रिहा करने के साथ ही पुलिस महकमे ने अपने वाहनों से उनके घरों तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें