फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीते साल प्रदेश की थर्ड टॉपर रही आयुषी के घर तक 25.87 लाख से बन रहा गौरव पथ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। वर्ष 2019 की बोर्ड परीक्षा में सीबीएसई इंटरमीडिएट में प्रदेश में तीसरा स्थान पाने वाली आयुषी के घर तक गौरव पथ का निर्माण शुरू करा दिया गया है। आधा किमी लंबे मार्ग के निर्माण की लागत 25.87 लाख रुपये खर्च होने हैं।
विज्ञापन

आयुषी उपाध्याय निवासी शान्तिपुर बिलरियागंज ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से वर्ष 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 99.40 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया था। शासन ने घोषणा के अनुसार आयुषी के घर तक गौरव पथ के निर्माण के लिए 25.87 लाख का प्रोजेक्ट मंजूर किया था। जिलाधिकारी ने प्रान्तीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता को कौशलेन्द्र ब्रम्हस्थान से शान्तिपुर में आयुषी उपाध्याय के घर तक गौरव पथ के नवनिर्माण के निर्देश दिए थे। गौरव पथ पर मिट्टी का कार्य, चौड़ीकरण का कार्य, जेसीबी से ओवर-ले का कार्य कराया गया है। अन्य कार्य भी जल्द पूरा कराने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें