फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार पर बरसे ओमप्रकाश राजभर, बोले - देश को इतना झूठ बोलने वाले प्रधानमंत्री नहीं मिले

विज्ञापन
बुढ़नपुर में सभा को संबोधत करते पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
बूढ़नपुर। ब्लाक कोयलसा के हिसामुद्दीनपुर गांव में सोमवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक हुई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर है। अधिकारी-कर्मचारी सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। देश को आज तक इतना झूठ बोलने वाले प्रधानमंत्री नहीं मिले हैं। 15 लाख रुपए हर नागरिक को देने का वादा झूठा निकला। रेलवे, एलआईसी, बीएसएनएल आदि को बेच दिया गया है। डीजल-पेट्रोल के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले से ही पता चल गया था कि चीन से आने वाले लोगों में कोरोना वायरस है लेकिन उनको नहीं रोका गया। कानपुर के चौबेपुर की घटना देश को दहला देने वाली है। पुलिस-प्रशासन जनता को लूटने का काम कर रहा है। अध्यक्षता युवा नेता गजराज राजभर ने किया। संचालन रामनवमी राजभर ने किया। अशोक राजभर, विनोद कुमार राजभर, रामनवमी राजभर, संतोष कुमार तिवारी, संतराम राजभर, फिरतू राजभर, गंगा राजभर, संदीप राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें