प्रथम चरण के जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में काफी गहमा-गहमी देखने को मिली। प्रथम चरण के नामांकन के अंतिम दिन कुल 246 उम्मीदवारों ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र भरा। वहीं दूसरे चरण के नामांकन के लिए नामांकन के लिए नामांकन पत्र खरीदने वालों की भीड़ उमड़ी हुई थी। जिसमें कुल 177 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा।
मंगलवार को पल्हनी विकास खंड की चार सीटों के लिए 41, जहानागंज की चार सीटों के लिए 28, सठियांव की पांच सीटों पर 36, तहबरपुर की तीन सीटों पर 50, रानी की सराय की चार सीटों पर 52 और मुहम्मदपुर की चार जिलापंचायत सीटों के लिए 40 ने नामांकन पत्र भरा। इस प्रकार 24 जिला पंचायत सीटों पर 498 प्रत्याशी ताल ठोकेंगे। जिसमें पल्हनी विकास खंड की चार सीटों पर 92, जहानागंज विकास खंड की चार सीटों पर 84, सठियांव की पांच सीटों पर 77, तहबरपुर की तीन सीटों पर 80, रानी की सराय की चार सीटों पर 87 और मुहम्मदपुर की चार सीटों पर 79 ने नामांकन पत्र भरा है।
नामाकंनक के दूसरे चरण के नामांकन के लिए नामांकन पत्रों की भी जमकर बिक्री हुई। इस दौरान कुल 177 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा। जिसमें अजमतगढ़ से 39, हरैया से 30, बिलरियागंज से 42, महराजगंज से 28 और कोयलसा से 36 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। वहीं इलाके में खासी गहमागहमी का माहौल रहा।