बोंगरिया। मेंहनगर क्षेत्र के बीरपुर बसारीकपुर ग्रामसभा में बांके बहादुर सिंह की स्मृति में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता में ओनाइच की टीम सर्वजेता रही।
रविवार की रात कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच मऊ जिले ओनाइच और खरेवां की टीम के बीच खेला गया। खरेवा ने टास जीता, 15 मिनट के खेल तक ओनाइच 15 अंक तथा खरेवां ने 13 अंक हासिल किया। 30वें मिनट में ओनाइच ने 32 अंक और खरेवां 27 अंक पर रहा। इस प्रकार अंत में ओनाइच की टीम को चैंपियन घोषित किया गया। जबकि खरेवां की टीम को दूसरा स्थान मिला। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज बुलट सिंह को चुना गया। समापन पर मुख्य अतिथि अविनाश यादव ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। अंत में डा. देवेंद्र ने सभी खिलाड़ीयों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर इंदल मौर्या, पप्पू सिंह, बबलू सिंह, पप्पू दूबे, बंटू, शालू, राकेश सिंह, दीपक दूबे, प्रकाश, विरेंद्र, संतोष, सुरज, सोनू ,राकेश, सुनिल सिंह, रामरतन, स्वतंत्र, मुस्ताक, दिनेश, भुपेंद्र यादव, लालजी यादव, सिराहु, सोहन, ओम प्रकाश, विजय शंकर आदि उपस्थित रहे।