आजमगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
इस अभियान के तहत जिलेभर में 2300 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की नियुक्ति की जाएगी। बीएलओ का कार्य पुरानी मतदाता सूची से मृतकों के नाम हटाना, नए मतदाताओं के नाम जोड़ना और अन्य आवश्यक संशोधन करना होगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा के अनुसार, यह पुनरीक्षण कार्यक्रम 18 जुलाई से शुरू होगा और 15 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इस कार्य के लिए जिले में 2300 बीएलओ को लगाया जाएगा। 14 अगस्त से 29 सितंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना एवं सर्वेक्षण करेंगे। पांच दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।