बिलरियागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान राजाबाबू सिंह, नेहा पासवान, और पूनम देवी को गिरफ्तार किया। आरोपी दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल जा रहे थे। तलाशी में दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप से पैक किए गए 23 बंडल में 23.411 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस जैगहा बाजार में चेकिंग कर रही थी।
इसी सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
राजाबाबू सिंह बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) की रहने वाली है।
पूछताछ में तीनों ने बैग में गांजा होने की जानकारी दी। इसके बाद क्षेत्राधिकारी सगड़ी कौस्तुभ त्रिपाठी को मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में दोनों बैगों की तलाशी ली गई।
राजाबाबू के ट्रॉली बैग से गांजे के 12 बंडल मिले, जिनका वजन 12.224 किलोग्राम था। महिलाओं के पास मिले दूसरे बैग से 11 बंडल बरामद हुए, जिनका वजन 11.187 किलोग्राम निकला।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें गांजा किसी स्थान पर पहुंचाना था और इसके बदले रुपये मिलने थे। हालांकि, खेप किसे पहुंचाई जानी थी, इस संबंध में वे स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। पुलिस जानकारी में जुटा है।