फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में 22000 लोग फैला सकते हैं गड़बड़ी, पुलिस ने किया चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जनपद के लाइसेंसधारियों से जहां उनके असलहे जमा कराए जा रहे हैं, वहीं ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया है जिनके द्वारा चुनाव में गड़बड़ी पैदा होने की संभावना है। पुलिस ऐसे लोगों से शपथ पत्र भी भरवा रही। ऐसे लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन

जनपद में पुलिस ने 22000 ऐसे लोगों को चिह्नित किया है जिनका चरित्र संदिग्ध है। जिनके खिलाफ 107/116 की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। जनपद में कुल 18071 शस्त्र लाइसेंसधारी हैं। पुलिस ने असलहा जमा कराना भी शुरू कर दिया है। अब तक कुल 7263 लोगों के असलहे जमा कराए जा चुके हैं। वहीं, 62 लोगों ऐसे हैं जिन्होंने विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए शस्त्र जमा करने से छूट देने की मांग की है। पुलिस द्वारा 3700 लोगों को पाबंद किया जा चुका है। जिले में कुल 803 अपराधी हैं। जिनको 110 जी के तहत निष्कासित करने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। विगत दो महीनों में पुलिस ने 160 लागों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। जिले में 120 अपराधी पहले से ही जिला बदर हैं।
चुनाव को देखते हुए हमारे द्वारा अपराधियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई की जा रही है। जो लोग चुनाव में गड़बड़ी पैदा कर सकते हैं उनको चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। शस्त्रधारियों के लाइसेंस को जमा कराने का कार्य किया जा रहा है। अनुराग आर्य, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें