फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मंडलीय अस्पताल के गोदाम में रखे 22 वेंटिलेटर, इन्हें चलाने वाला स्टाफ नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना काल में मंडलीय अस्पताल को 22 वेंटिलेटर उपलब्ध कराए गए। ताकि कोरोना और अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को इधर-उधर भटकना न पड़े। लेकिन, इसके संचालन के लिए स्टाफ नहीं उपलब्ध नहीं कराया गया। इसका परिणाम है कि गोदाम में रखे यह वेंटिलेटर धूल फांक रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में मरीजों की जान बचाने के लिए पीएम केयर फंड से मंडलीय जिला अस्पताल में 22 वेंटीलेटर मंगाए गए थे। 50 लाख रुपये के ये वेंटिलेटर हैं। अभी तक इनका संचालन नहीं हो सका। अभी तक ये सिर्फ मॉकड्रिल के समय ही काम आए हैं। इसके अलावा मरीजों को वेंटिलेटर का कोई लाभ नहीं मिल सका। एक वेंटिलेटर के आठ घंटे के संचालन के लिए एक सीनियर डॉक्टर, एक सीनियर व दो जूनियर रेजिडेंट के साथ ही चार नर्सिंग स्टाफ व एक टेक्नीशियन की जरूरत होती है। मात्र पीडियाट्रिक वार्ड में ही चार वेंटीलेटर लगे हैं, अन्य किसी जगह कोई वेंटीलेटर नहीं लगा है। बाकी वेंटीलेटर गोदाम में रखे धूल फांक रहे हैं, क्योंकि अस्पताल प्रशासन के पास इनके संचालन के लिए स्टाफ अब तक उपलब्ध नहीं हो सका है।
पीडियाट्रिक वार्ड में चार वेंटिलेटर लगे हैं। जिसे राउंड के समय चला कर देखा गया चालू स्थिति में हैं। शासन से वेंटिलेटर के लिए कर्मचारी की मांग की जा रही है। शासन से स्टाफ मिलते ही इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। -डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें