अंबारी। फूलपुर तहसील के अंबारी स्थित गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को दूसरे दिन क्रीड़ा समारोह में 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, रस्सी कूद, कुर्सी दौड़ जैसी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। खेलकूद प्रतियोगिता में अंशिका यादव ने 41 अंक हासिल कर चैंपियन बनीं।
200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंशिका यादव प्रथम, डिंपी सिंह द्वितीय प्रीति एवं रिंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में मनीषा प्रथम, डिंपी सिंह द्वितीय और अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में प्रीति यादव प्रथम, अमीनी द्वितीय, आयुषी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 26वें वार्षिक कीड़ा प्रतियोगिता में अंशिका यादव ने 41 अंक प्राप्त करके चैंपियन बन गयी।
क्रीड़ा महोत्सव के समापन सत्र के दौरान वक्ताओं ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक एवं आत्मिक विकास के प्रमुख साधन है । समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं का सफल कार्यक्रम के आयोजन में योगदान के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ नंदलाल चौरसिया, यादवेंद्र कुमार आर्य, डॉ. अनिल सिंह, पूजा पल्लवी, विजय शुक्ल, अशोक गुप्ता, डॉ. पूजा मौर्य, डॉ. सुशील त्रिपाठी, डॉ. प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरुण प्रताप यादव ने किया।