फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन पुनरीक्षण कार्य तेज कराए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश अवकाश प्राप्त माध्यमिक शिक्षक कल्याण एसोसिएशन की बैठक रविवार को अध्यक्ष नरेंद्र नाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। वक्ताओं ने कहा कि पेंशन पुनरीक्षण के कार्य में शिथिलता बरती जा रही है। इस कार्य को तेज गति से किए जाना चाहिए।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि लगभग एक हजार शिक्षकों के पेंशन पुनरीक्षण का कार्य हो चुका है। उप शिक्षा निदेशक कार्यालय में लेखाधिकारी के नहीं होने के कारण अपेक्षा के अनुरुप कार्य नहीं हो पा रहा है। जिलामंत्री संपति कुमार उपाध्याय ने अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाए जाने पर बल दिया। प्रदेश मंत्री रमेश चंद्र सिंह ने एसोसिएशन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। संरक्षक हरिनरायण सिंह ने कहा कि शीघ्र ही प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल निदेशक कोषागार और शिक्षा निदेशक माध्यमिक से मिलकर त्वरित कार्रवाई कराए जाने का प्रयास करेगा। प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामजपित सिंह ने अवकाश प्राप्त शिक्षकों को चिकित्सा और परिवहन सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराए जाने की मांग किया। इस मौके पर राजेंद्र पाठक, जय प्रकाश लाल श्रीवास्तव, इंद्रजीत सिंह, श्रीनाथ, केदार यादव, केदार नाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें