फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी के बीच संचालित भट्ठे को कराएं बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सदर तहसील के बेहटा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य ने गांव में आबादी के बीच संचालित हो रहे ईंट भट्ठे की शिकायत की थी। शिकायत केे बाद हुई जांच में शिकायत को सही पाया ग्या। इसकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्य पर्यावरण अधिकारी को सौंपी गई। रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने जिला प्रशासन को उक्त ईंट भट्ठे के संचालन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जनपद में कई ईंट भट्ठे हैं जिनका संचालन मानक की अनदेखी कर कराया जा रहा है। कई ईंट भट्ठे ऐसे हैं जिन्हें बस्ती से सटे ही संचालित किया जा रहा है। जबकि नए नियम के अनुसार यह बस्ती से एक किमी की दूरी पर होने चाहिए। ऐसे ही सदर तहसील के रानी की सराय विकास खंड के बेहटा स्थित हाजी अब्दुल वहीद ईंट भट्ठा उद्योग का संचालन भी बस्ती के करीब हो रहा है। इसकी शिकायत क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य विपिन सिंह ने 2016 में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी से की थी। उनका आरोप था कि इसके बगल में विद्यालय और घनी आबादी है। इससे बीमारी फैलने की आशंका है। इस पर हुई जांच में ईंट भट्ठे को आबादी से दो सौ मीटर की परिधि के अंदर पाया गया। जबकि जून 2017 से पूर्व ईंट भट्ठे को आबादी से दो सौ मीटर स्थापित करने का नियम था। इसके बाद इसे परिवर्तित कर एक किमी कर दिया गया। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्य पर्यावरण अधिकारी को भेज दी गई। इस रिपोर्ट के आधार पर मुख्य पर्यावरण अधिकारी ने उक्त ईंट भट्ठे को बंद कराने का निर्देश जिला प्रशासन को जारी किया है। इस कार्रवाई के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व ने एसडीएम सदर और खान निरीक्षक विनीत सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें