फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियों के खिलाफ किसानों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरकार की नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय किसान सभा ने प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज बेग के नेतृत्व में रिक्शा स्टैंड पर धरना दिया। राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज बेग ने कहा कि वर्तमान सरकार की कार्यशैली किसान विरोधी है। किसान लूटा जा रहा है और मजबूर होकर आत्महत्या करने को विवश है। यदि किसानों का उसका हक नहीं मिला तो किसान बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगा। प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में किसानों, खेत मजदूरों, ग्रामीण दस्तकारों को दस हजार रुपया मासिक पेंशन अनिवार्य रूप से देने, फसल का लाभकारी मूल्य देने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने, सस्ते दर पर खाद-बीज देने, जमीन का अधिग्रहण भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के आधार पर करने, सस्ते दर पर बिजली देने, गन्ने का दाम 500 रुपये प्रति क्विंटल देने की मांग की। पूर्व जिला मंत्री रामाज्ञा यादव, जिला पंचायत सदस्य त्रिलोकी नाथ सिंह, खरपत्तू राजभर, हामिद अली ने किसानों की समस्याएं गिनाईं। अध्यक्षता गुलाब मौर्या ने की। रामअजोर यादव, वसीर मास्टर, गुलाब मौर्य, रामचन्द्र यादव, महेन्द्र प्रताप, मंगलदेव यादव, जिपं सदस्य दुर्बली राम, राजित यादव, अशोक राय, शहनवाज बेग, करिया सिंह, रामनेत यादव, सुबेदार राजभर, रामचेत, सुबास चौहान, मखड़ू राजभर, प्रमिला, रामकली, संपत्ति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें