आजमगढ़। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे कमल शक्ति अभियान के क्रम में बुुधवार को अजमतगढ़ बाजार में सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आने की जरूरत पर बल दिया गया।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री डा. अलका राय ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मातृ शक्तियों को अपना योगदान देने के लिए आगे आना चाहिए। मातृ शक्तियों को एकजुट होकर 2019 में मोदी जी को फिर से जिताना होगा। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। महिलाओं के लिए चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं में मुखबिर योजना, 181, 1090 वुमेन हेल्पलाइन नंबर, रानी लक्ष्मी बाई, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सुकन्या योजना के तहत 50000 का बांड और 21 साल पर दो लाख का अनुदान दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि प्रदेश और केंद्र की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डा. संचिता बनर्जी ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास है। आजादी के बाद अगर महिलाओं के उत्थान के लिए किसी पार्टी ने सोचा है तो वह भाजपा है। भाजपा ने महिलाओं के लिए सम्मान, स्वास्थ्य, सुरक्षा के साथ स्वावलंबी बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की है। 2019 के लोकसभा चुनाव में महिलाएं राजनीति के लिए नहीं राष्ट्र नीति के लिए आगे आ रही हैं। जनता विपक्ष की वंशवाद को समझ चुकी हैं। 2019 में पुन: कमल खिलाने का काम करेंगी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अरविंद जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष डा. पूनम सिंह, जिला मंत्री महिमा देवी, जिला संयोजक अंजना सिंह, सोनू सिंह, रामाशीष पटेल, कमलेश यादव, राजा मौर्या, लीला, सोनी, लालती, विमला, सुमन, कमला, उषा आदि उपस्थित थी।