फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन डेढ दर्जन परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंचे स्टैटिक मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। चेतावनी का भी केंद्र व्यवस्थापकों पर कोई असर नहीं हो रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में बुधवार को भी परीक्षा केंद्रों पर दुर्व्यवस्था का आलम रहा। डेढ़ दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट नहीं पहुंचे, वहीं कई केंद्रों पर सीसी टीवी व वायस रिकार्डर भी काम करते नहीं मिले। सुबह की पाली में पंजीकृत 33903 परीक्षार्थियों में 3264 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में बुधवार सुबह की पाली में हाईस्कूल गृहविज्ञान व इंटरमीडिएट औद्योगिक संगठन की परीक्षा हुई। वहीं शाम की पाली में इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र-वाणिज्य भूगोल व कृषि शस्य विज्ञान भाग एक व दो की परीक्षा संपन्न कराई गई। हाईस्कूल गृहविज्ञान बालिका वर्ग में 33880 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 3254 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। गृह विज्ञान बालक वर्ग में चार पंजीकृत परीक्षार्थियों में दो उपस्थित तो दो अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट औद्योगिक संगठन की परीक्षा में 19 पंजीकृत अभ्यर्थियों में आठ ने परीक्षा छोड़ दी। 18 परीक्षा केंद्रों पर कोई भी स्टैटिक मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर नहीं पहुंचा था। इसके साथ ही दर्जन भर से अधिक परीक्षा केंद्रों पर सीसी टीवी व वायस रिकार्डर भी बंद नजर आये। जहां चल भी रहे थे तो उनकी क्वालिटी काफी खराब पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें