फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के नाम प्रतियोगिता से युवाओं को मिलेगी प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। शहीदे आजम भगत सिंह जन चेतना संस्था की ओर से शुक्रवार को साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन दीदारगंज में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन मनोज पांडेय की माता मोहिनी पांडेय और पिता गोपीचंद पांडेय सीतापुर ने किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता को शुरू किया। उन्होंने कहा कि शहीदों के नाम प्रतियोगिता से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। बच्चों ने शहीद मनोज पांडेय के जीवन पर नाटक प्रस्तुत किया। इससे पहले मोहिनी पांडेय, गोपीचन्द पांडेय, दारा सिंह चौहान, विधायक सुखदेव राजभर, राम केवल यादव ने दीप जलाकर शहीदों को नमन किया। दारा सिंह चौहान ने कहा कि प्रतियोगिता युवाओं को प्रेरणा देने काम कर रहा है। लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, प्रबन्धक कृष्णकांत मिश्रा, संयोजक अवधेश कुमार सिंह, रामपाल सिंह, रामअचल यादव, दिनेश जायसवाल, आरपी सिंह, नागेंद्र यादव, सचिव उमेश सिंह, ठाकुर प्रसाद सिंह, हैदर अब्बास, राजेश यादव, अनिल नारायण सिंह, शाहिद शादाब आजमी, राजीव सिंह, लवकुश आदि थे। अध्यक्षता रमाकांत सिंह और संचालन क्रांति सिंह ने किया। संरक्षक आरपी सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


पुरुषों में लखनऊ और महिलाओं में फैजाबाद ने मारी बाजी:
अंबारी। पूर्वांचल साइकिल रेस प्रतियोगिता के महिलाओं वर्ग की तीन किमी लंबी रेस को सांसद नीलम सोनकर ने हरी झंडी दिखाई। प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। महिला वर्ग में 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रथम पुरस्कार फैजाबाद की आर्किता वर्मा, द्वितीय आजमगढ़ की ममता गौतम, तृतीय आजमगढ़ की शालू गौतम को मिला। 21 किमी लंबी पुरुष वर्ग में 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रथम स्थान लखनऊ के अर्जित सिंह, द्वितीय चंदौली के सत्य ओम यादव, तृतीय फैजाबाद के शिवम मौर्य को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें