फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में श्रद्धा के साथ मनाई गई पूर्व पीएम की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मंगलवार को जनपद के विद्यालयों में मनाई गई। उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। शिब्ली नेशनल महाविद्यालय में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. ग्यास असद खान ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी देश के एक मात्र ऐसे नेता रहे जो अपनी पार्टी में ही नहीं विपक्ष में भी समान रूप से सम्मानीय रहे है। चीफ प्राक्टर जहूर आलम ने कहा कि अटल जी देश के सफल प्रधानमंत्रियों में से एक है। उनकी विलक्षण वाकपटुता को देखकर लोकनायक जय प्रकाश नारायण ने कहा था इनके कंठ में सरस्वती का वास है। प्राध्यापक डा.वीके सिंह ने कहा कि अटल जी उदार, विवेकशील, निडर और सरल-सहज स्वभाव के राजनेता के रुप लोकप्रियता हासिल की थी। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. बाबर अशफाक खान ने अटल जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे। इसी क्रम में हरबंशपुर स्थित सर्वोदय इंटर कालेज में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 95वी जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्या कंचन यादव ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि अटल जी प्रतिभाशील और कर्मठ व्यक्तित्व के इंसान थे। इसी विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राजकीय बालिका इंटर कालेज में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसी प्रकार श्री शंकर इंटर कालेज डीहा, महंथ रंमनदास इंटर कालेज कनैला कसहर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शंकर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राम किशुन और प्रबंधक देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। इटौरा स्थित फार्मेसी कालेज के प्रांगण में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन


मालवीय और पूर्व पीएम की मनाई जयंती
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी स्वच्छता अभियान प्रकल्प के जिला संयोजक दुर्गा प्रसाद गुप्त के नेतृत्व में मंगलवार को भारत रत्न स्व. पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान स्वच्छता अभियान प्रकल्प के सभी मनोनीत पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई और जिले में प्रतिदिन स्वच्छता अभियान जागरूकता रैली निकाल कर सभी मंडल स्तर पर कार्यक्रम की रुप रेखा तैयार की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, नित्यानंद मिश्र, अमित सोनकर आदि उपस्थित रहे।

ज्ञानी जैल सिंह मनाई गई पुण्यतिथि
आजमगढ़। अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के तत्वावधान में मंगलवार को सिविल लाइन में पूर्व राष्ट्रपति स्व. ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। अधिवक्ता राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि स्व. जैल सिंह ने कई फैसले पार्टी से ऊपर उठकर देशहित को ध्यान में रखकर लिए। वे शिल्पकार समाज के साथ-साथ गरीबों का बहुत ध्यान रखते थे। बृजेश विश्वकर्मा ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस मौके पर रजनीश विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, अशोक निषाद, आशीष, प्रकाश विश्वकर्मा, राके प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पूर्व पीएम की जयंती पर हुआ रक्तदान
आजमगढ़। स्पीड ट्रैवल के निदेशक विवेक अग्रवाल और ऋषभ सिंह रानू के संयोजन में अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिन के अवसर पर मुहल्ला आराजीबाग में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह और प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रामधीन सिंह ने फीता काटकर किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का पूरा जीवन एक आदर्श पाठ की तरह है। इस अवसर पर मानवीयता को संजोने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन सराहनीय कार्य है। विवेक अग्रवाल ने कहा कि प्रति वर्ष इसी दिन कोई न कोई विशेष आयोजन किया जाता है। उन्होंने मानवीयता के लिए सभी को आगे आने की अपील की। ऋषभ सिंह रानू ने बताया कि रक्तदान शिविर में 15 लोगों ने रक्तरुपी महादान किया है। इस अवसर पर देवदुर्गा सिंह, विजय बिसेन सिंह, डा. सुरेश गुप्ता, विनय प्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें