आजमगढ़। जिले के सदर लोकसभा सीट से सांसद व पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन गुरुवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। कहीं समर्थकों ने केक काटा तो कहीं मरीजों में फल का वितरण किया गया। समर्थकों ने सांसद को जन्मदिन की बधाइयां देने के साथ ही लंबी उम्र की कामना किया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर गुब्बारों से सजाया गया था। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक आलमबदी आजमी ने संयुक्त रूप से केक काटा। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि नेताजी ने किसानों, गरीबों, मजलूमों के हक व जनहित में तमाम योजनाएं लागू की। आलमबदी आजमी ने कहा कि धर्म निरपेक्ष व समाजवादी राज की स्थापना में मुलायम सिंह यादव हमेशा संकल्पित रहे। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि रक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने सुखोई लड़ाकू विमान की खरीदारी में जो ईमानदारी व पारदर्शिता से काम किया उसकी तारीफ लोकसभा में उस समय के प्रतिपक्ष के नेता स्व. अटल बिहारी ने भी बधाई दी थी। इस अवसर पर हरि प्रसाद दूबे, अखिलेश यादव, जयराम सिंह पटेल, डॉ. हरिराम, हरिश्चंद्र, शोभनाथ, हंसराज, अशोक, शिवनरायन, वीरेंद्र, शिवसागर, आशा यादव, प्रेमा यादव, अजीत राव, तेजबहादुर, गुलाब चौहान, संतलाल विश्वकर्मा, लालमनि, रामबुझारत आदि मौजूद रहे।
ग्रामीणांचल में सपाजनों में दिखा उत्साह
आजमगढ़। सपा संरक्षक के जन्मदिन की धूम गुरुवार को शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक देखने को मिली।
सठियांव संवाददाता के अनुसार सपा संरक्षक का जन्मदिन गुरुवार को मुबारकपुर विस क्षेत्र के सठियांव स्थित सपा कार्यालय पर धूमधाम के साथ मनाया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ही ऐसे नेता है, जिन्होंने सत्ता के लालच में कभी भी सांप्रदायिक व जातिवादी शक्तियों के साथ समझौता नहीं किया। लाटघाट में सयुस जिला सचिव अवधेश पटेल के नेतृत्व में क्षेत्र के सतना बाजार में केक काटा गया। मेजवां/पवई संवाददाता के अनुसार पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव के नेतृत्व में सीएचसी पवई पर भर्ती मरीजों में फल का वितरण किया गया। अतरौलिया में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां मनाईं। फरिहां संवाददाता के अनुसार स्थानीय चौक पर सपा कार्यकर्ताओं ने संरक्षक के जन्मदिन पर केक काटा और उनके दीर्घायु होने की कामना किया। अंबारी में फ़ूलपुर तहसील के अंबारी में सपा नेता अजय यादव के आवास पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस त्रिलोकी नाथ पांडेय की अध्यक्षता में केक काटकर मनाया गया।
शिवपाल की पार्टी ने भी जन्मदिन
आजमगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया द्वारा जिला कार्यालय पर सांसद मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धर्म निरपेक्षता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केक काटा और मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु की कामना किया। पुलिस लाइन के पास स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी रामदर्शन यादव ने कहा कि नेता जी हम सभी के नेता ही नहीं बल्कि संरक्षक व अभिभावक है। पुलिस लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन समारोह धूमधाम के साथ आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव, महासचिव आनंद उपाध्याय, मनीष यादव, अरविंद, चरणजीत, मुमताज, कृष्णा, लल्लन, सीताराम, जयप्रकाश, ओंकार, डॉ. राजदेव, शर्मानंद आदि मौजूद रहे। अमिलो संवाददाता के अनुसार मंडल प्रभारी रामदर्शन यादव के नेतृत्व में कस्बा स्थित अस्पतालों में भर्ती मरीजों में फल का भी वितरण किया गया। अतरौलिया में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के फैजाबाद मंडल प्रभारी फूलचंद यादव ने अतरौलिया स्थित सौ शैय्या युक्त अस्पताल पर मरीजों में फल का वितरण किया।
मुलायम सिंह की दीर्घायु के लिए किया हवन
आजमगढ़। शिब्ली नेशनल पीजी कालेज, डीएवी पीजी कालेज और चंडेश्वर पीजी कालेज के छात्रों ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक पूर्व सीएम के जन्म दिन पर डा. अंबेडकर पार्क में उनके दीर्घायु होने के लिए हवन कराया। शिब्ली कालेज के छात्रनेता लालजीत यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव शोषित, दलितों, गरीबों, मजदूरों, छात्रों के नेता है। दीपक यादव ने कहा गरीबों के मसीहा के रुप में मुलायम सिंह यादव ने गौरव प्राप्त किया। गौरव पांडेय ने कहा कि नेता जी ने जनेश्वर मिश्र को अपना आदर्श माना। इस अवसर पर ईशदत्त यादव, हिमांशु यादव, शिवनरायण , रामदीन कुमार, आयुष सिंह, गौरव पांडेय, पूर्व अध्यक्ष अखिलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।