फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग जागरण यात्रा निकाली, स्कूलों में योग सिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। स्वस्थ भारत-समृद्ध भारत अभियान के तहत गुरुवार को कुंवर सिंह उद्यान में योग शिविर योगाचार्य देव विजय यादव के नेतृत्व में आयोजित हुआ। प्रशिक्षक देव विजय यादव ने कहा कि 16 मई से तीन दिवसीय योग शिविर आईटीआई के प्रांगण में स्वामी रामदेव के सानिध्य में आयोजित है। इस दौरान नरौली में महिलाओं ने योग जागरण यात्रा निकालकर जागरूक किया। इसमे शोभा देवी, साधना, अमिला, अनीता, प्रियंका, सुनीता आदि रहीं। कप्तानगंज के बड़सरा ग्रामवासियों को योगाभ्यास कराया गया। साथ ही आर्यन स्कूल में बच्चों को योग की बारीकियां सिखाई गईं। रवि प्रकाश यादव ने कहा कि बौद्धिक विकास के लिए प्राणायाम, आसन और व्यायाम जरूरी है।
विज्ञापन


बच्चों को कराया योगाभ्यास
आजमगढ़। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा स्वामी रामदेव के सानिध्य में होने वाले तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण की तैयारियों को लेकर गुरुवार को राहुल सांकृत्यायन जन इंटर कालेज, जनता इंटर कालेज अंबारी, लाल बहादुर इंटर कालेज, सोनी चिल्ड्रेन एकेडमी में योग शिक्षक और प्रांतीय कार्यालय प्रभारी इंद्रभान हिमालया, शैलेश नें बच्चों केा ताड़ासन, त्रियक, चक्रासन, स्कंध संचालन और यौगिक जौगिंग का प्रशिक्षण दिया साथ ही बच्चों को विभिन्न प्रकार के योग का योगाभ्यास कराया। आईटीआई मैदान में 16 मई से होने वाले तीन दिवसीय योग शिविर में पहुंचने की अपील किया। योग शिविर की तैयारियों को लेकर प्रांतीय संवाद प्रभारी ओम सांकृत्यायन के नेतृत्व में सुबह आठ बजे से योग जनजागरण यात्रा निकाली गई। जो श्री कृष्ण गो शाला पहाड़पुर से निकलकर प्रतिभा निकेतन स्कूल पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा में शामिल रीना राय, इंदू भूषण, साकेत, लौटू, रवि प्रकाश, रोहित सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें