फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम मंत्री को भेजा पत्रक, कीमतों पर अंकुश लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। शिव मंदिर बसही में गुरुवार को समाजसेवी लक्ष्मी चौबे की अध्यक्षता में किसानो, व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में बढ़ते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम पर विचार रखते हुए केंद्र सरकार और प्रदेश के पेट्रोलियम मंत्री को आनलाइन पत्रक भेजकर कीमतों में कमी किए जाने की मांग की गई। लक्ष्मी चौबे ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के प्रतिदिन बढ़ रहे मूल्य से जनमानस किसान, व्यापारियों को खास कर किसानों के लिए मुश्किल खड़ी कर रहा है। वही सवारी वाहनों से प्रतिदिन यात्रा करने वाले लोग किराये को लेकर हंगामा खड़ा होता है। मूल्य बढ़ने से किसानों गेहूं की मड़ाई को लेकर परेशान है। व्यापारियों को माल ढुलाई के लिए भारी किराया चुकाना पड़ता है। प्रकृतिक आपदा ने पहले ही किसानों को बेहाल कर दिया है, अब डीजल, पेट्रोल के मूल्य सबको खटक रहे है। किसानों और व्यापारियों ने बढती हुई कीमतों को कम करने के लिए हस्ताक्षरयुक्त पत्रक केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार के पेट्रोलियम मंत्री को आनलाईन भेजा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही बढ़ती हुई कीमतों पर रोक नहीं लगाया तो किसान और व्यापारी शांति मार्च निकालगे। मौके पर हनुमान शर्मा, संतकुमार तिवारी, विनोद चौबे, प्रेम यादव, वृजेश कुमार, डब्लू, अमित यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें