फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत हुआ अब चूल्हा-चौका, लड़कियों को दो अब पढ़ने का मौका....

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सर्व शिक्षा अभियान के तहत जागरूकता को लेकर मंगलवार को भी ग्रामीणांचल के विभिन्न विद्यालयों से रैली निकाली गई। रैली में शामिल छात्र और शिक्षक अभिभावकों से बच्चों को स्कूल अवश्य भेजने की अपील कर रहे थे।
विज्ञापन

सगड़ी संवाददाता के अनुसार बीआरसी अजमतगढ़ से मंगलवार को निकली रैली को पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद जायसवाल और खंड शिक्षाधिकारी संजय कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में शामिल बच्चें तरह-तरह के स्लोगन लिखे तख्तियां लेकर चल रहे थे। जिसमें बहुत हुआ अब चूल्हा-चौका, लड़कियों को दो अब पढ़ने का मौका, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल चल कर नाम लिखाओं आदि नारे लिखे हुए थे। रैली में शामिल लोग अभिभावकों से मिल कर बच्चों को स्कूल भेजने की अपील कर रहे थे। इस अवसर पर रामकरन, राधेश्याम, हुमा परवीन, सीमा, शिप्रा, राजमणि, जसवंत, शाहिदा खातून, अरविंद, कमलनयन, राजेंद्र मौर्या, विजय प्रजापति, प्रदीप, डॉ. हरिकेश आदि मौजूद रहे। रानी की सराय संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय गंभीरवन प्रथम से मंगलवार को स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। रैली पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील किया। रैली में प्राथमिक विद्यालय खल्लोपुर, बेलहथा, चकवल, सुम्भी आदि विद्यालयों के बच्चें और शिक्षक शमिल रहे। लालगंज संवाददाता के अनुसार प्रावि गड़ौली से रैली निकाल कर चार से 14 वर्ष तक के बच्चों को स्कूल भेजने की अभिभावकों से अपील की गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सैयदा, हरिश्चंद्र यादव, जगदीश मौर्य, हरि कुमार यादव, चंदा देवी, सुनीता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें