फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ शक्ति सम्मेलन में भाग लेने नारी शक्तियां लखनऊ रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लखनऊ में आयोजित स्वच्छ शक्ति सम्मेलन में भाग लेने के लिए जिले से 22 महिला ग्राम प्रधान और 88 महिला स्वच्छता ग्रही बुधवार को लखनऊ रवाना हुई। जो गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगी। जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर गाड़ी को रवाना किया।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ में प्रदेश सरकार की ओर से स्वच्छ शक्ति सम्मेलन 2018 का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन प्रदेश के समस्त जनपदों से अच्छा कार्य करने वाली महिला ग्राम प्रधानों और महिला स्वच्छा ग्रहियों को बुलाया गया था। इसी क्रम में जनपद से 110 ग्राम प्रधान और स्वच्छता ग्रहियों का चयन किया गया। जिन्हें बुधवार को सम्मेलन में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना किया गया। प्रभारी जिला समंवयक सैय्यद हसन नकवी ने बताया कि जिले के 22 ब्लाकों से अच्छा कार्य करने वाली 22 महिला ग्राम प्रधान और प्रत्येक ब्लाक से चार महिला स्वच्छता ग्रही का चयन किया गया है। यह सभी लोग लखनऊ में आयोजित सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगी। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इन्हें सम्मानित किया जाएगा। टीम के साथ उपनिदेशक जयदीप त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र, स्वच्छता मिशन के जिला समंवयक सैय्यद हसन नकवी, प्रीति सिंह, उपनिदेशक जयदीप त्रिपाठी भी लखनऊ रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें