फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनिर्वाचन के लिए आज होगा मतदान, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में रिक्त चल रही प्रधान पद की आठ और बीडीसी की दो सीटों के लिए गुरुवार को मतदान का कार्य होना है। जिसके लिए संबंधित विकास खंडों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई। उपनिर्वाचन में और प्रधान पदों के लिए कुल 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि दो बीडीसी पदों के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस प्रकार 29 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 16534 मतदाताओं के हाथ में है।
विज्ञापन

उपनिर्वाचन में प्रधान पद के होने वाले मतदान के लिए मिर्जापुर विकास खंड के मधुरामपुर में दो मतदेय स्थलों पर 1006, पल्हनी विकास खंड के कोठरा में तीन मतदेय स्थलों पर 1878, फूलपुर विकास खंड के बैंसाडीह में दो मतदेय स्थलों पर 1130, पवई विकास खंड के खंडौरा में दो मतदेय स्थलों पर 1104 और गोधना में चार मतदेय स्थलों पर 2999, बिलरियागंज के हेंगाईपुर के दो मतदेय स्थलों पर 1308, ठेकमा विकास खंड के दो मतदेय स्थलों पर 1494 और पल्हना विकास खंड के पांच मतदेय स्थलों पर 2559 मतदाता मतदान करेंगे। वहीं दो बीडीसी पद के लिए होने वाले उपनिर्वाचन में पल्हना विकास खंड के महादेवपारा के लिए तीन मतदेय स्थलों पर 1382 और मार्टीनगंज विकास खंड के लारपुर बक्सू सीट के लिए तीन मतदेय स्थलों पर 1674 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए बुधवार को संबंधित विकास खंडों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई। सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों पर शाम तक पहुंच चुकी थी। सुबह सात बजे से मतदान का कार्य शुरू होगा। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक पैमाने पर पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। मतदाताओं के अलावा किसी को भी मतदेय स्थल के अंदर तक जाने की इजाजत नहीं होगी। शाम पांच बजे मतदान संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियों द्वारा विकास खंडों में बने स्ट्रांग रूमों में उन्हें जमा कराया जाएगा। जहां 24 मतगणना होगी।



भुगतान के लिए अभिलेख जमा करें वाहन स्वामी
आजमगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने जनपद के समस्त हल्के वाहन मालिकों को सूचित किया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2017 में प्रयुक्त हल्के वाहनों के किराए के भुगतान के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ से आवंटन प्राप्त हो गया है। जिसका भुगतान संबंधित वाहन मालिक के खाते में ही किया जाना है। इसके लिए वाहन की आरसी, वाहन मालिक के बैंक खाते के पासबुक की फोटो प्रति जिसमें बैंक का नाम, खाता संख्या, आईएफएससी कोड और मोबाइल नंबर स्पष्ट रुप से उल्लेखित हो की आवश्यकता है। उसे एक सप्ताह के अंदर जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा दें। ताकि उनके वाहन के किराए का भुगतान किया जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन

स्थगित हुआ निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन
आजमगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक नामावालियां एक जनवरी के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत तैयार की गई थी। जिनका प्रकाशन बुधवार को होना था लेकिन आयोग के निर्देशानुसार इस अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें