आजमगढ़। रामसकल सिंह स्मारक महिला महाविद्यालय और रामनरायन बालिका इंटर कालेज का संयुक्त वार्षिकोत्सव मधुबन गुरेहथा में समारोह पूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि यूबीआई के डीजीएम लुकमान अली और सठियांव चीनी मिल के चेयरमैन पराग यादव शामिल रहे। अध्यक्षता प्रबंधक बिजेन्द्र सिंह ने किया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। छात्राओं ने स्वच्छ भारत-स्वस्थ्य भारत पर लघु नाटक पेश किया। संचालन विजय बहादुर सिंह ने किया। बीना सिंह, संन्ध्या सिंह, धर्मावती सिंह, चन्द्रावती दूबे, रूबी सिंह, प्रतिभा सिंह, विभा पाण्डेय, अमृता सिंह, प्रीति सिंह, राधेश्याम सिंह, इन्द्रदेव सिंह, रमेश सिंह उपस्थित थे।
वहीं मेंहनगर में महर्षि दयानंद विद्या मंदिर में शनिवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बाल कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से स बका मन मोह लिया। कुमारी रागिनी, श्वेता, सोनम ने कव्वाली के माध्यम से दहेज पर प्रहार किया। प्रध्यानाध्यापक महेन्द्र मिश्रा, दीपक, रमाशंकर सिंह, राजेश सिंह, परितोष चतुर्वेदी उपस्थित थे।