मार्टीनगंज। तहसील क्षेत्र के नरवें और औरंगाबाद गांव में बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान ग्रामीणों को खुले में शौच मुक्ति को लेकर आगरूक किया गया। साहयक विकास अधिकारी पंचायत के नेतृत्व में स्वच्छता ग्राही टीम ने लोगों को खुले में शौच के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। ग्राम पंचायत अधिकारी ने कहा कि जब तक गांव खुले में शौच से मुक्त नहीं होगा तब तक बीमारियों से भी मुक्ति मिलना संभव नहीं है।
खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद के निर्देश पर स्वच्छता ग्राही टीमों ने नरवें व औरंगाबाद गांव में घर-घर जाकर लोगों को खुले में शौच मुक्ति के लिए प्रेरित किया। साहयक विकास अधिकारी पंचायत प्रमोद कुमार सिंह ने ग्रामीणों से खुले में शौच पर पूरी तरह से लगाम लगाने की अपील किया। उन्होंने ग्रामीणों को खुले में शौच से होने वाली बीमारियों की भी जानकारी दी। दोनों ग्रामों में स्वच्छता ग्राही टीम सुबह व शाम में भ्रमण कर खुले में शौच मुक्ति अभियान से जुडने के प्रति जागरूक कर रही है। जागरूकता अभियान के दौरान ग्राम प्रधान नरवें शशि सिंह पत्नी प्रमोद सिंह व ग्राम प्रधान औरंगाबाद संजय सिंह के साथ ही शशिकला, चंदा, ममता, पंकज, अमित आदि मौजूद रहे।