आजमगढ़। कांशीराम शहरी आवासों में अवैध रूप से रहने वालों को एक बार फिर दो दिन के भीतर स्वयं आवास खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आवास को किराये पर देने वालों में भी कुछ परिवार स्वयं आकर रहने लगे हैं। इससे विभाग उन्हें राहत दे सकता है।
पिछले दिनों कांशीराम कालोनियों में अवैध रूप से रह रहे अपात्रों की जांच की गई थी। सत्यापन में कुल 306 अपात्र आवास में रहते मिले थे। पीओ डूडा डा. महेंद्र प्रसाद ने बताया कि इन्हें आवास खाली करने के लिए नोटिस भेजा गया था। बुधवार को उन्होंने डीएवी के पास स्थित कांशीराम कालोनी का निरीक्षण किाय। इस कालोनी के 696 आवासों में 78 अपात्र मिले थे। पीओ डूडा ने बताया कि 10 से 15 परिवार को जो आवास बंद कर चले गए थे वो लौट आए हैं। इनके कागज सही होने पर इन्हें राहत मिल सकती है। साथी 60 से ज्यादा लोगों को जल्दी आवास खाली करने को कहा गया है। इन लोगों ने आश्वासन दिया है कि दो दिन की भीतर आवास खाली कर देंगे।
अस्पताल शुरू कराने के लिए अनशन
अमिलो। बनने के बाद भी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद शाहगढ़ के संचालित न होने के विरोध में बुधवार को अस्पताल के सामने शशि प्रकाश के नेतृत्व में लोगों अनशन पर बैठ गए। सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और 15 दिन के भीतर अस्पताल चालू कराने का आश्वासन देकर अनशन को समाप्त कराया। एडिश्नल पीएचसी शाहगढ़ वर्षों पूर्व बनकर तैयार होने के बाद से ही शो पीस बना है। क्षेत्र के शाहगढ़, विहरोजपुर, पैकौली, खेमऊपुर, ठकुराईपुर, जमुड़ी, सरदारपुर राजपूत आदि गांवों को लोगों को इलाज के लिए दूर जाना पड़ता है। अस्पताल को चालू कराने की मांग को लेकर शशि प्रकाश ग्रामीणों के साथ बुधवार को अनशन पर बैठ गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे पीएचसी प्रभारी डा. बृजेश कुमार ने पंद्रह दिनों के भीतर अस्पताल को चालू कराने का आश्वासन दिया। पिलाकर अनशन को समाप्त कराया। इस मौके पर अमरजीत, सूरज सोनकर, अजय, किशुन, मुन्नी लाल आदि थे।
सगड़ी और कोटिला जीते
रानी की सराय। सिरसाल गांव में छह दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में चौथे दिन का खेल रोमांचक रहा। सगड़ी और कोटिला ने अपने-अपने मैच जीत लिए। लखनऊ और तथा सगड़ी और सुल्तानपुर के बीच मुकाबला हुआ। लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाए। कोटिला की टीम ने दो विकेट से मैच जीत लिया। सुल्लानपुर की टीम ने 10 ओवरों में 88 रन बनाए। सगड़ी की टीम ने चार विकेट से मैच लिया।