फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस और भाजपा को छोड़ सभी के उम्मीदवार तय

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव की घोषणा होते ही इच्छुक लोगों द्वारा नामांकन पत्रों की खरीद शुरू कर दी गई है। प्रमुख पार्टियों सपा और बसपा द्वारा प्रत्याशियों का चयन भी कर लिया गया है, लेकिन अभी तक घोषणा नहीं की गई है। बुधवार को सपा और बसपा अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती हैं वहीं भाजपा और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक कई प्रत्याशी टिकट की आस लिए लखनऊ में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो सपा ने आजमगढ़ नगरपालिका क्षेत्र से व्यापारी नेता पद्माकर लाल वर्मा उर्फ घुट्टूर सेठ को अपना प्रत्याशी चुन लिया है। लेकिन अभी मुबारकपुर नगरपालिका क्षेत्र से प्रत्याशी का नाम सामने नहीं आ रहा है। इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि अभी हम कुछ नहीं बता सकते। बुधवार को प्रेसवार्ता कर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार बहुजन समाज पार्टी द्वारा भी दोनों नगरपालिका क्षेत्रों से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का चयन कर लिया गया है। पार्टी ने इस बार आजमगढ़ नपा क्षेत्र से पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. गिरीश चंद्र श्रीवास्तव की पत्नी शीला श्रीवास्तव से किनारा कर सुधीर सिंह उर्फ पपलू सिंह को उम्मीदवार बनाने की चर्चाएं तेज है। वहीं मुबारकपुर से सुलेमान अंसारी को प्रत्याशी घोषित करने की संभावना है। हालांकि बसपा जिलाध्यक्ष सुनील भारती ने कहा कि बुधवार को हमारे जोन कोआर्डिनेटर आ रहे हैं उनके द्वारा नामों की घोषणा की जाएगी।
जहां सपा और बसपा प्रत्याशियों का चयन कर चुकी है वहीं भाजपा और कांग्रेस में अभी तक चयन नहीं हो सका है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय ने कहा कि जिले की स्क्रीनिंग कमेटी ने संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार कर शीर्ष नेतृत्व को भेज दी है, लेकिन जब तक वहां से घोषणा नहीं हो जाती है कुछ कहना जल्दबाजी होगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि आजमगढ़ और मुबारकपुर नगरपालिका से तीन-तीन नाम आए हैं। सभी को लखनऊ भेज दिया गया है। इस समय वहां बैठक चल रही है। बैठक के बाद ही प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। वैसे नगर पंचायत के छह प्रत्याशियों का चयन पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें